Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कुल 20 मदिरा समूहों में से 17 समूहों के लिये नवीनीकरण आवेदन प्राप्त

0 476

रायसेन। जिले में संचालित कुल 20 मदिरा समूहों में से 17 समूहों के लिये दिनांक 28 फरवरी, 2022 को शाम 06:00 बजे तक नवीनीकरण किये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री दीपम् रायचुरा सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि सर्वसाधारण की जानकारी एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिए राज्य शासन के आदेशानुसार यह सूचना / प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित की जाती है, कि रायसेन जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अवधि के लिए आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश, ग्वालियर के निर्देश क्रमांक / 7-ठेका / 2022 / 78 कैम्प भोपाल दिनांक 22 फरवरी 2022 में उल्लेखित निर्देश के परिप्रेक्ष्य में जिले में संचालित कुल 20 मदिरा समूहों में से 17 समूहों के लिये दिनांक 28 फरवरी, 2022 को शाम 06:00 बजे तक नवीनीकरण किये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके है।

नवीनीकरण हेतु प्राप्त 17 आवेदन पत्रों का आरक्षित मूल्य 227 करोड़ 87 लाख रूपये है, जो कि संपूर्ण जिले के लिये निर्धारित आरक्षित मूल्य 272 करोड़ 20 लाख का 83.71 प्रतिशत है।
श्री रायचुरा ने बताया कि नवीनीकरण से शेष रहे 03 एकल मदिरा समूह औबेदुल्लागंज, बेगमगंज एवं सुल्तानपुर ( सम्मिलित 07 देशी मदिरा एवं 03 विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकान) समूह का दिनांक 04.03.2022 को लॉटरी के माध्यम से निष्पादन किया जावेगा, जिसमें समूह औबेदुल्लागंज का आरक्षित मूल्य 23 करोड़ 58 लाख, बेगमगंज समूह का आरक्षित मूल्य 14 करोड़ 59 लाख तथा सुल्तानपुर समूह का आरक्षित मूल्य 6 करोड़ 14 लाख निर्धारित है। प्रत्येक मदिरा समूह को लॉटरी आवेदन शुल्क 30 हजार रूपये निर्धारित है। इच्छुक लॉटरी आवेदक लॉटरी आवेदन जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।

श्री रायचुरा ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिये निष्पादित की जाने वाली मंदिरा दुकानों / एकल समूह की जानकारी तथा उनका आरक्षित मूल्य जमा की जाने वाली धरोहर राशि आदि की जानकारी, निष्पादन की कार्यवाही नियमों, विक्रय ज्ञापन मदिरा की खपत (सेल पेपर) एवं ड्यूटी की दर, तथा मंदिरा दुकानों की विगत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के 09 माह की खपत आदि की विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला रायसेन से उल्लेखित समयावधि में किसी भी दिन (अवकाश के दिन सहित) कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकेगी। लॉटरी के संबंध में अन्य जानकारी मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 41 दिनांक 21 जनवरी 2022 वेवसाईट (www.govtpressmp.nic.in) से डाउनलोड की जा सकती है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811