Let’s travel together.

दमोह शहर के मार्गो पर बांदकपुर दिशा संकेतक बोर्ड लगाए जाने की मांग

0 184

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम बांदकपुर सिद्ध क्षेत्र सम्बंधित दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के जिला परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीएल सिंह को ज्ञापन सौपा, जिसमें यह भी उल्लेखित किया गया कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर,प्रदेश एवं देश के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहां लाखों श्रद्धालु और कांवड़ यात्री भी प्रतिवर्ष आते है। जिसके दिशा सूचक संकेत के बोर्ड शहर के मुख्य मार्गों पर नहीं लगाए गए हैं जबकि नगर के मार्गों को दर्शाए जाने के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने का क्रम जारी रहा है अतएव शहर के मार्गो पर तीर्थ स्थल के मार्ग को दर्शाने वाले दिशा संकेतक लगाएं जाएं।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रजु यशोधरन, प्रदेश सचिव सतीश दुबे सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811