Let’s travel together.

जवानों ने किया पिकअप वाहन का उपयोग नक्सलियों ने इसका फायदा उठाकर किया बड़ा हमला

64

दंतेवाड़ा । जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार की दोपहर नक्सलियों के आइइडी विस्फोट की चपेट में आकर डीआरजी के 10 जवान बलिदान हो गए। वाहन चालक एक नागरिक की भी मौत हो गई है। प्राथमिक तौर पर सुरक्षा बल के अधिकारियों की ओर से जवानों को इस समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और वाहन का प्रयोग नहीं करने के निर्देश की अवहेलना की बात सामने आ रही है। सर्चिंग के बाद लौटते समय जवानों की ओर से यह चूक होने की बात कही जा रही है।

पहले से ही यह विदित है कि नक्सली हर वर्ष मार्च से लेकर जून मध्य तक गर्मियों के समय जंगल में दृश्यता बढ़ जाने पर टीसीओसी (टैक्टीकल काउंटर आफेंसिव कैंपेन) चलाते हैं। इस दौरान वे बड़े हमले करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए जंगल में पैदल सर्चिंग के निर्देश दिया गया था। जवानों ने अवहेलना करते हुए पिकअप वाहन का उपयोग किया। इसका फायदा उठाकर नक्सली बड़ा हमला करने में सफल हो गए।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार डीआरजी जवानों की पार्टी सर्चिंग से लौटते हुए पिकअप वाहन में सवार हो गई थी। घात लगाए नक्सलियों ने वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। दो वर्ष पहले 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के टेकुलगुडेम के बाद नक्सलियों ने यह बड़ा हमला किया है। उक्त घटना में 21 जवान बलिदान हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811