दीपक कांकर
भोपाल।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी की अध्यक्षता में “टी. बी. मुक्त ग्राम पंचायत एवं नि-क्षय सम्मान समारोह का आयोजन सांदीपनी सभागार, राजभवन भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी भी मौजूद रंजे। उक्त समारोह में रायसेन जिले द्वारा टी. बी. मरीजों को पोषण आहार वितरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर श्री अरविंद दुबे, कलेक्टर जिला रायसेन को सम्मानित किया गया, साथ एन.टी.ई.पी. टीम रायसेन को भी सम्मानित किया। प्रधानमंत्री जीके टी.बी. मुक्त भारत 2025 के निर्देशों के पालन में “टी. बी. मुक्त ग्राम पंचायत ” – एक पहल अभियान का शुभारंभ महामहीम राज्यपाल द्वारा किया गया ।जिसमें रायसेन जिले से 10 सरपंचों द्वारा उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी गई।