Let’s travel together.

राजधानी के स्पा सेंटरों व होटल में पुलिस की दबिश,देह व्यापार को लेकर आरोपियों पर पीटा एक्ट की कार्यवाही

0 154

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

राजधानी रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटरों एवं होटल में दबिश देकर देह व्यापार को लेकर आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक विगत कुछ दिनों से कुछ स्पा सेंटरों एवं होटलों में देह व्यापार होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 23 अप्रैल को उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री ज्योत्सना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा टीम रायपुर की अलग – अलग 06 टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों एवं होटलो में छापेमार कार्यवाही की गई। छापेमार कार्यवाही के दौरान – थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 12 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
02. थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान के मैनेजर अशोक ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 06 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

03. थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत उदया सोसायटी स्थित होटल कैपटाउन की आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 02 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

थाना तेलीबांधा के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

01. हितेश चौहान पिता प्रवीण चौहान उम्र 36 साल निवासी गंगा विहार ड्रीम होम अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. मन्नू सोनी पिता केशको सोनी उम्र 23 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

थाना गोलबाजार के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

01. अशोक ताण्डी पिता नंदा ताण्डी उम्र 40 साल निवासी हीरापुर थाना टीमनपुर जिला नुआपाड़ा ओड़िसा। हाल पता – होटल मेजबान थाना गोलबाजार रायपुर।

थाना आमानाका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी महिला मैनेजर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811