रायसेन। सलामतपुर में बारिश के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे दो शासकीय शिक्षकों के ऊपर एक पेड़ गिर गया । जिसमें एक शिक्षक मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई जबकि दूसरे शिक्षक गंभीर घायल है। जिसे विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया है।

दोनो शिक्षक शासकीय कार्य निपटाकर संकुल केंद्र सलामतपुर सेविदिशा जा रहे थे। इसमें शिक्षक मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र रघुवंशी घायल है।वह विदिशा के निवासी हें।