Let’s travel together.

बिजली बिल और बल्ब जलाने पर विवाद हसिया से हमला

94

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में बिजली बिल और बल्ब जलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नागेशवर नगर बिरगांव में विवाद झगडा मारपीट हो गई। इस दौरान उदय वैष्णव और पिताम्बर साहू को गंभीर चोट आई है।

जिसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रार्थी के द्वारा पड़ोस में रहने वाले कुंजराम ध्रुव, रवि ध्रुव और दीपक ध्रुव के द्वारा अलग से बिजली बल्ब जलाने के बात को लेकर और बिजली बिल ज्यादा मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ। कुंजराम ध्रुव, रवि ध्रुव, दीपक ध्रुव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर ईट पत्थर और हसिया से हमला कर दिया। जिससे पितांबर और उदय घयल हो गए।

गांजा तस्कर गिरफ्तार

दो किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अभनपुर थाना पुलिस ने प्रदीप चतुर्वेदानी और दिलीप खुटे को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत छोटे उरला स्थित दुकान पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है। बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811