Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने लगाया मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में प्रेगनेंसी टेस्ट कराने का आरोप

35

भोपाल। मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना में युवतियों का प्रेगनेंसी टेस्ट कराए जाने को लेकर कांग्रेस के डिंडौरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने निजता के हनन का आरोप लगाया है। डिंडौरी जिले के बजाग जनपद के गाडासरई कस्बे में शनिवार 22 अप्रैल को सामूहिक विवाह में पंजीयन सत्यापन के दौरान जांच कराए जाने की बात सामने आई थी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डिंडौरी, बजाग, समनापुर और करंजिया जनपद के कुल 219 जोड़ों का विवाह हुआ। जिला प्रशासन ने चार युवतियों के जांच में गर्भवती पाए जाने के कारण उन्हें अपात्र कर दिया। योजना में इस तरह की जांच कराए जाने का प्रविधान नहीं है।

मरकाम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जांच कराने को युवतियों का अपमान बताते हुए कहा कि जब सरकार का ऐसा कोई नियम नहीं है तो फिर प्रशासन को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। मरकाम के आरोप लगाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ट्वीट किया कि डिंडौरी में सामूहिक विवाह में दो से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई हैं। यदि ये सही है तो बेटियों का ऐसा अपमान किससे आदेश पर किया गया, उसकी जांच कराई जाए। जो भी दोषी पाया जाए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह मामला केवल प्रेगनेंसी टेस्ट का नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति दुर्भावनापूर्ण दृष्टिकोण का भी है।

उधर, कलेक्टर विकास मिश्रा ने नईदुनिया/नवदुनिया से चर्चा में बताया कि प्रेगनेंसी टेस्ट कराए जाने जैसी कोई बात नहीं है। सिकल सेल एनीमिया की जांच कराई गई थी। इस दौरान चार युवतियों ने बताया कि उनके पीरियड मिस हो गए हैं। यूरिन टेस्ट कराया गया तो उसमें वे पाजिटिव पाई गईं। इस आधार पर उन्हें अपात्र किया गया। उधर, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक सीएल पंथारी का कहना है कि योजना में किसी भी प्रकार की जांच कराने का प्रविधान नहीं है। विवाह के लिए पात्रता आयु होना आवश्यक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811