रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
भोजपुर क्षेत्र के कंकाली माता मंदिर पर तीन दिन पूर्व में हुई घटना एवं पुजारियों के साथ मारपीट को लेकर आज एडिशनल एसपी अमृत मीणा मंदिर प्रांगण में पहुंचे और उन्होंने मंदिर के चारों तरफ का जायजा लिया और गंभीर हुए पुजारियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना आगे ऐसी कोई घटना ना हो इसके लिए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया इस मौके पर उमराव गंज थाना प्रभारी हरिओम अस्थाया एवं उनकी टीम उपस्थित रहीं इसी घटना को लेकर एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल भी पहुंचे थे घटना की स्थिति को जान सुरेश पचौरी द्वारा तत्काल घटना के विषय में एसपी विकास सहवाल को कॉल कर पुलिस चौकी की मांग को लेकर बात कहीं थी इस पर एसपी द्वारा आश्वासन दिया गया।