Let’s travel together.

उज्जैन में शादी की सालगिरह के दिन युवक की चाकू से गोदकर हत्या

72

उज्जैन । नमक मंडी में ज्ञान मंदिर के समीप बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ बदमाशों ने अंतु भाया नाक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक अपने घर के बाहर ही बैठा था। उसी दौरान हमला किया गया है। खाराकुआं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही युवक की शादी की वर्षगांठ थी। पुलिस ने बताया कि अंकुर उर्फ अंतु भाया पुत्र गोपाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी कलालसेरी की कुछ लोगों ने बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे घर के समीप ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

युवक के सिर पर फर्शी से भी किया हमला

सिर पर फर्शी से भी हमला किया गया है। अंतु के परिचित दारासिंह का किसी कुणाल नामक युवक से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी अंतु को लगी थी। अंतु ने दोनों पक्षों को चर्चा करने के लिए अपने घर के बाहर ही बुला लिया था। अंतु के साथ दारासिंह व ललित मंगेश नामक व्यक्ति थे। कुणाल के साथ भी कुछ लोग आए थे। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर कुणाल व उसके साथियों ने अंतु पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं सिर पर भी फर्शी मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दारासिंह व ललित मौके से भाग निकले।

शादी की थी वर्षगांठ

अंतु प्रापर्टी का काम करता था। उस पर सट्टा चलाने के भी मामले थे। बुधवार को उसकी शादी की वर्षगांठ थी। रात करीब डेढ़ बजे उसने अपनी पत्नी को फोन कर खाना लगाने के लिए भी कहा था। मगर काफी देर तक अंतु घर नहीं पहुंचा और बाहर से आवाज आने पर पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो कुछ लोग अंतु से मारपीट कर रहे थे। इस पर उसने अपने स्वजन को इसकी जानकारी दी।

घटनास्थल से मिली शराब की बोतल

पुलिस को घटनास्थल से एक शराब की बोतल, खून लगा शर्ट तथा एक जोड़ चप्पल मिली है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811