Let’s travel together.

Eid 2023: चांद के दीदार हुए तो शनिवार को मनाई जाएगी ईद

170

ग्वालियर: पवित्र रमजान का अलविदा जुमे की विशेष नमाज नगर की प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि नगर में ईद के त्योहार की तैयारी शुरु हो गईं। अलविदा जुमे के दिन चांद के दीदर होने पर ईद शनिवार को मनाई जाएगी। अगर चांद के दीदर नहीं हुये तो ईद एक दिन आगे बढ़ सकती है। नगर में ईद की तैयारियां शुरु हो गईं है। मीठी ईद के लिये खुशी का माहौल है।

ईद के लिये घरों की साफ-सफाई की गईं हैं और सिवाईं बनाईं गईं हैं। बाजार में सिवाईंयों के साथ फैनी उपलब्ध हैं। दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर खत्म शबीना शरीफ आज। रमजान शरीफ के मुबारक महीने में दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर चल रहा शबीना शरीफ गुरुवार को रात ग्यारह बजे खत्म होगा। दरगाह के नायब सज्जादा नशीन डाँ एजाज खानूनी ने बताया कि रमजान शरीफ में हाफिज जनाब हासिम रसा साहब द्बारा दरगाह की मस्जिद मेंहाफिज जनाब साजिद अली साहब व् तराबीह पढाई गई और कुरान पाक पूरा किया गया। शबीना शरीफ में तीन रात में खत्म कुरान शरीफ करेंगे। इस मौके पर “ जश्ने हमीद रे अ में खत्म शबीना शरीफ होकर दावते सेहरी होगी जिसमें सब के लिए लंगर आम चलेगा। दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत ख़्वाजा राशिद खानूनी साहब खास दुआ करेंगे और शहर के पचास हाफिज साहेबान को चादर, तबर्रुक और उपहार देकर सम्मानित करेंगे। दरगाह हजरत ख़्वाजा खानून पर पूरे रमजान शरीफ में रोजा अफ्तार का इन्तजाम किया गया है। हर जुमेरात को लंगर आम होता है। आखिरी जुमेरात को दरगाह पर सालभर चढाई गई चादरें जरूरतमन्दो को बांटी जाती हैं। आज आखिरी जुमेरात होने से चादरों का वितरण भी होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811