Let’s travel together.

डॉ आंबेडकर नगर-पटना सप्ताहिक ट्रेन में बढ़ी वेटिंग दूसरी समर स्पेशल अब तक नहीं मिली

70

इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने विगत माह डॉक्टर आंबेडकर नगर-पटना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को इंदौर से खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेन की अधिकांश श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। यात्रियों को टिकट कंफर्म करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे अब तक इंदौर से दूसरी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं कर सका है, जबकि कई रूटों की ट्रेनों में मई में वेटिंग बढ़ चुकी हैं।

दिल्ली, मुंबई, पुणे और हावड़ा की ट्रेनों में अप्रैल और मई में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो चुका है। इन रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इन में शुरू की गई एकमात्र ग्रीष्मकालीन ट्रेन में डॉ आंबेडकर नगर -पटना शुरू हुई हैं। इसमें यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना बंद हो गए हैं। 12 मई को इंदौर से जाने वाली ट्रेन के थर्ड और सेकंड एसी में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध नहीं हैं, जबकि स्लीपर श्रेणी में कुछ बर्थ उपलब्ध हैं। यही हाल 19 मई को जाने वाली महू-पटना स्पेशल का भी है।

दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा वेटिंग

इंदौर से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग है। इस रूट पर चार धाम यात्रा पर जाने वालों के कारण भी वेटिंग बढ़ गई है। लोग दिल्ली तक जाकर चार धाम की यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ रहे हैं। इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियों के कारण भी दिल्ली रूट की ट्रेनों में अप्रैल के साथ ही मई में भी वेटिंग बढ़ चुकी है। इस रूट पर अब तक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हो सकी, जबकि इंदौर के सांसद और यात्री सुविधा समिति के सदस्य भी स्पेशल ट्रेन की मांग कर चुके हैं।

नर्मदा एक्सप्रेस निरस्त

इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी सेक्शन में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों के बीच हुई दुर्घटना के कारण ट्रेन को निरस्त किया गया हैं। रैक उपलब्ध न होने के कारण इंदौर से नहीं जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811