Let’s travel together.

पेंट्री कार का खाना ज्यादा बिके इसलिए काशी एक्सप्रेस का प्रेशर ड्राप करता था मैनेजर

95

इटारसी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली 15017 काशी एक्सप्रेस का पेंट्री कार मैनेजर अपने खाने की बिक्री बढ़ाने के लिए आए दिन चैन पुलिंग कर प्रेशर ड्राप कर देता था, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आरपीएफ ने मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ लिया। रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज देवेन्द्र कुमार ने बताया कि खंडवा- इटारसी रेलखंड में गाड़ी नं. 15017 काशी एक्सप्रेस में चैन पुलिंग व प्रेशर ड्राप होने की लगातार शिकायतें आ रही थीं, अमूमन किसी आपातकाल में ही यात्री चैन पुलिंग करते रहे हैं, चैन पुलिंग होने पर किसी यात्री के उतरने, कोई हादसा होने या अन्य वजह रिकार्ड में आ जाती है, चूंकि चैन पुलिंग होते ही ट्रेन ड्राइवर एवं गार्ड दोबार प्रेशर बनाने के लिए ट्रेन से उतरते हैं, लेकिन एक ही सेक्शन में बार-बार चैन पुलिंग होने के बावजूद जंजीर खींचने की वजह और कोई यात्री सामने नहीं आ रहे थे।

संदेह होने पर कराई जांच

बार-बार चेन पुलिंग व प्रेशर ड्राप की हो रही घटनाओं के मद्देनजर 15 अप्रैल को को निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने 15017 काशी एक्सप्रेस में रेल सुरक्षा बल आउटपोस्ट बानापुरा के उप निरीक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक सविता, नंदन पवार को गुप्त रूप से निगरानी हेतु तैनात किया था। इस गाड़ी में खंडवा-बानापुरा के बीच चार बार प्रेशर ड्राप-चेन पुलिंग की घटना सामने आई, लेकिन गाड़ी खड़ी होने से पहले प्रेशर आ जाने के कारण ट्रेन चल देती थी। टिमरनी-बानापुरा के बीच किलोमीटर क्रं. 693-28 पर एक बार फिर प्रेशर ड्राप हुआ। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक द्वारा पेंट्रीकार में जांच की गई, तब पता चला कि पेंट्री कार का मैनेजर सूरज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम गहरा थाना कबरई जिला महोबा उप्र ही पेंट्री कार में लगे एसीपी हैंडिल को खींच रहा था। पूछने पर उसने बताया कि उसके द्वारा वह जानबूझकर चेन पुलिंग कर गाड़ी को लेट करने का प्रयास करता था, ताकि गाड़ी निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पर ना पहुंच सके, यदि गाड़ी अपने निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पहुंच जाती थी तो उसके खाने के कारोबार पर असर पड़ता था। दरअसल ट्रेन इटारसी आने पर अधिकांश यात्री पेंट्री कार की जगह प्लेटफार्मो पर संचालित खानपान स्टालों से सामान खरीद लेते थे, इससे मैनेजर को नुकसान हो रहा था। इस मामले में आरपीएफ ने पेंट्री कार मैनेजर के विरुद्ध आउट पोस्ट बानापुरा में धारा 141, 145 रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।

मैनेजर ने बताया कि 11 अप्रैल को भी इटारसी-बानापुरा के बीच चैन खींचकर ट्रेन रोकी गई थी, इस मामले में भी उसे आरोपित बनाया गया। इस अभियान के दौरान पेंट्री कार की जांच भी की गई, इसमें अवैध रूप से बिना मेडीकल कार्ड के वेडरिंग करते हुए 6 वेंडरों को पकड़कर उनके खिलाफ रेल अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811