Let’s travel together.

फर्जी डिग्री मामले में हटाए गए ओएसडी अनिल पाठक की मंत्रालय में हुई वापसी

59

भोपाल। निजी विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्री देने के मामले में उच्च शिक्षा विभाग से हटाए गए ओएसडी अनिल पाठक की पुन: मंत्रालय पदस्थापना कर दी गई है। उन्हें विभाग के महत्वपूर्ण कार्य दिए गए हैं। पाठक को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा शैलेंद्र सिंह ने हटाया था। उन्हें हटाकर उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान भोपाल में पदस्थ किया था।

शैलेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद केसी गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला और पाठक की मंत्रालय मे वापसी कर ली गई है। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों और निजी विश्वविद्यालयों की साठगांठ के चलते 10 साल में चार हजार डिग्री बांटी गई।

हर डिग्री की कीमत 10 से 15 लाख रुपये वसूली गई। इस मामले में मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की भूमिका भी जांच में संदिग्ध पाई गई थी। फर्जी डिग्री मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंची थी।

बता दें कि नवदुनिया द्वारा फर्जी डिग्री मामले की खबरें अभियान के तहत लगातार प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पाठक को निजी विश्वविद्यालय शाखा से हटाया गया था और मामले की पुनः जांच शुरू की गई थी। फर्जी डिग्री मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंची थी और पीएमओ ने मध्य प्रदेश सरकार को इस प्रकरण में की गई कार्रवाई से अवगत करने के लिए भी कहा था, लेकिन शैलेन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अब इस पूरे मामले की फाइल दबा दी गई है।

ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) अनिल पाठक को उच्च शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्य दिए गए हैं। पाठक को समन्वय समिति प्रकोष्ठ (सीसीएल), आइटी, विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन स्टार्टअप, शोध तथा इनोवेशन निर्माण, वर्ल्ड बैंक, रूसा और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के कार्य दिए गए है। इसके अलावा उप सचिव संघमित्रा गौतम के अवकाश अवधि में पाठक को लिंक अधिकारी बनाया गया है। यानी उप सचिव गौतम के अवकाश पर रहने पर वे स्थापना, पेंशन प्रकरण, विभागीय जांच आदि के महत्वपूर्ण के कार्य भी देखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811