Let’s travel together.

आरटीई के दूसरे चरण में ढाई हजार नए आवेदन मिले सत्यापन की प्रक्रिया पूरी

75

इंदौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इनमें उन विद्यार्थियों ने भी आवेदन किए हैं, जो पहले चरण में फार्म भरने से चूक गए थे। लगभग ढाई हजार नए आवेदन आए हैं। इनके सत्यापन की प्रक्रिया शनिवार तक पूरी की गई। अब पहले चरण में शेष रहे तीन हजार आवेदन को भी लाटरी के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएगी। अब राज्य शिक्षा केंद्र को विद्यार्थियों को 17 से 19 अप्रैल के बीच अपने पसंदीदा स्कूल बताना हैं। च्वाइंस फीलिंग करने के बाद लाटरी खोली जाएगी। अधिकरियों के मुताबिक, मनपसंद स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है।

आरटीई के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। अकेले इंदौर जिले में 1600 स्कूलों की 13-14 हजार सीटें है। इनके लिए 8995 आवेदन आए, जिनमें 7900 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित हुए। मगर सीटें छह हजार विद्यार्थियों को आवंटित की गई। उसमें से 20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पसंदीदा स्कूल नहीं मिलने से दूसरे चरण में किस्मत अजमाने का विचार किया। करीब तीन हजार पहले चरण के पंजीकृत विद्यार्थियों और ढाई हजार नए आवेदकों को दूसरे चरण की लाटरी में शामिल किया जाएगा।

अधूरे मिले कागजात

अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान कई विद्यार्थियों के पास समग्र आइडी, आधार नंबर और अंकसूची नहीं मिले। इसके चलते उनके आवेदनों को आगे नहीं बढ़ाया गया। जिन विद्यार्थियों ने पहले चरण में दस्तावेज सत्यापित नहीं करवाए थे, वे भी दूसरे चरण में शैक्षणिक दस्तावेज लेकर केंद्र पर पहुंचे थे। 17 से 19 अप्रैल के बीच अपने पसंदीदा स्कूलों को लेकर च्वाइस फीलिंग करना है।

मोबाइल पर मिलेगी सीटों की जानकारी

21 अप्रैल को लाटरी खोली जाएगी। स्कूल में सीटें आवंटित होने के बाद विद्यार्थियों को 24 से 27 अप्रैल के बीच रिपोर्टिंग करना होगी। जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर ने बताया कि लाटरी में सीटें आवंटित की जानकारी विद्यार्थियों व अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811