Let’s travel together.

49 लाख यूनिट तक पहुंची खपत लोड से गर्म होने लगे बिजली के उपकरण

68

ग्वालियर। मौसम में अचानक आए बदलाव से शहर में 24 घंटे में बिजली की खपत 49 लाख यूनिट पर पहुंच गई। अचानक बढ़ी खपत (लोड) से पावर, वितरण ट्रांसफार्मर गर्म होने लगे हैं। तार भी नीचे की ओर झुकने लगे हैं। इस वजह से ट्रिपिंग आने लगी हैं। हर तीन से चार घंटे में दो से पांच मिनट का बिजली झटका दे रही है। 33 केवी व 11 केवी फीडरों पर ट्रिपिंग आने से आपूर्ति बंद हो रही है। ट्रिपिंग की संख्या अभी और बढ़ेगी। इस वजह से खपत 70 लाख यूनिट के ऊपर पहुंच जाएगी। शहर में उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख 83 हजार 726 पहुंच गई है। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ एसी का लोड बढ़ा है, लेकिन बिजली कंपनी के नेटवर्क में 2011 में सुधार किया गया था। उसके बाद से क्षमता ज्यादा नहीं बढ़ी। खपत बढ़ने से लाइनें ओवरलोड हो रही हैं, जिसकी वजह से फाल्ट व ट्रिपिंग आ रहे हैं। शहर में कई जगह ट्रांसफार्मरों भी खुले पड़े हैं।

यह वजह हैं ट्रिपिंग और फाल्ट की

द्यलोड बढ़ने से तार नीचे की ओर झुकने लगते हैं। जब ये नीचे झुकते हैं तो पेड़ों की टहनियों से टकराने लगते हैं। जिससे अर्थिंग मिलती है, जो बिजली आपूर्ति में व्यवधान डाल रही है। द्यसालभर मेंटेनेंस किया जा रहा है, लेकिन वितरण ट्रांसफार्मर में सुधार नहीं किया जाता है। तेल कम होने पर ये गर्म होने लगते हैं। लाइन को ट्रिप करते हैं। फेस व जंपर जाने की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। द्यलाइनों के बीच से होते हुए फाइबर की केबलें डाली हैं। ये केबलें भी लाइन से टकराती है, जिससे लाइन ट्रिप होती है। द्यलोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर के अंदर तेल गर्म हो जाता है और बाहर तापमान बढ़ने से ये गर्म हो जाते हैं। द्यवर्तमान में एक फीडर पर दो से तीन ट्रिपिंग आ रही हैं।

शहर के चार संभागों में बिजली के कनेक्शन की स्थिति

संभाग घरेलू व्यवसायिक औद्योगिक अन्य

मध्य 46773 16277 514 691

दक्षिण 48911 5534 505 945

पूर्व 86437 9769 580 1271

उत्तर 56596 7182 874 867

सर्दियों में फाल्ट व ट्रिपिंग नहीं थे। शहर में 49 लाख यूनिट तक खपत पहुंच गई है। शहर में जहां भी ट्रिपिंग व फाल्ट आ रहा हैं, उसका कारण तलाश कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है। एक भी बार बिजली जाने पर उपभोक्ताओं को लगने लगता है कि ट्रिपिंग आ गई है।

नितिन मांगलिक, जीएम, सिटी सर्कल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811