Let’s travel together.

रतलाम मंडल की आधा दर्जन ट्रेनें सुधार कार्य के कारण होगी प्रभावित

88

इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें सुधार कार्य के कारण अपने निर्धारित रूट के फेरे पूरे नहीं कर पाएगी। इन ट्रेनों के रूट को कम किया गया हैं। कुछ ट्रेनें 18 अप्रैल तक उदयपुर स्टेशन में सुधार कार्य के कारण निरस्त रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल की आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को उदयपुर सिटी स्टेशन के पहले तक संचालित किया जाएगा, आगे का सफर निरस्त रहेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि उदयपुर सिटी स्टेशन यार्ड में सुधार कार्य के कारण 18 अप्रैल तक ट्रेनों को कुछ स्टेशनों के लिए निरस्त किया गया हैं, इसलिए यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का गंतव्य चुने। ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। इसमें गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल 18 अप्रैल तक मंदसौर से चित्‍तौड़गढ़ तक चलेगी। चित्‍तौड़गढ़ से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल 18 अप्रैल तक चित्‍तौड़गढ़ से मंदसौर तक चलेगी। उदयपुर सिटी से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

गाड़ी संख्‍या 09602 चित्‍तौड़गढ़ उदयपुर सिटी स्‍पेशल 16 से 18 अप्रैल तक राणा प्रताप नगर तक चलेगी तथा राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19606 उदयपुर सिटी मदार जं. एक्‍सप्रेस, 16 से 18 अप्रैल तक राणा प्रताप नगर स्‍टेशन से चलेगी। उदयपुर सिटी से राणा प्रताप नगर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

यह भी ट्रेनें होगी प्रभावित

– गाड़ी संख्‍या 09721 जयपुर-उदयपुर सिटी स्‍पेशल, 18 अप्रैल को राणा प्रतापनगर स्‍टेशन तक जाएगी तथा राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

– गाड़ी संख्‍या 09722 उदयपुर सिटी-जयपुर स्‍पेशल 18 अप्रैल को उदयपुर सिटी से चलने वाली अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलम्‍ब से चलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811