Let’s travel together.

बावड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव कपड़ों से हुई पहचान

79

भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने बंद पड़ी बावड़ी से एक युवक का शव बरामद किया। शव करीब दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। इस कारण शव पूरी तरह से सड़ चुका था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। वह तीन सप्ताह पहले घर से बगैर बताए लापता हो गया था, जिसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के मुताबिक रोहित धुर्वे (29) ग्राम बगरौदा कटारा हिल्स का रहने वाला था। पिछले महीने 16 मार्च को वह घर से बगैर बताए लापता हो गया था। तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद से परिजन और पुलिस रोहित की तलाश कर रहे थे। मंगलवार शाम को भाई प्रशांत धुर्वे को सूचना मिली कि बगरौदा की बंद पड़ी बावड़ी में किसी की लाश पड़ी है। प्रशांत मौके पर पहुंचा तो कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने भाई रोहित के रूप में की। पुलिस मौके पर पहुंची तो बावड़ी में अंदर पहुंचना काफी मुश्किल था। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाई और उसके बकेट पर एक व्यक्ति को बिठाकर बावड़ी के अंदर पहुंचाया। उसके बाद लाश बाहर निकाली जा सकी। रोहित बावड़ी के अंदर कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

कुएं में मिली युवक की लाश

उधर, रातीबड़ पुलिस ने एक युवक की कुएं से सड़ी-गली लाश बरामद की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम बड़झिरी में करतार सिंह का खेत है, जहां कुआं बना हुआ है। मंगलवार शाम को कुएं में लाश पड़ी होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर एक व्यक्ति की कई दिन पुरानी लाश दिखी। पुलिस ने सीढ़ी की मदद से कुएं में नीचे पहुंची और खाट में रस्सी बांधकर लाश को बाहर निकलवाया। तलाशी में शव के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है। पुलिस हुलिए और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिवपुरी के प्रगति बाजार की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों पर उठे सवाल     |     वेतन न मिलने की शिकायत पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले     |     रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं प्रबंधन को लेकर व्यापक पहल     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को     |     10 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक     |     औचक निरीक्षण में तीन स्कूलों में लटके मिले ताले, संस्था प्रमुख व स्टाफ को नोटिस जारी     |     जैन समाज की महिलाओं ने किया बरेली नगर को गौरवान्वित,राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान     |     बुजुर्ग महिला द्वारा सीमांकन नहीं होने के समाचार पर प्रशासन ने बताई वस्तु स्थिति     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेमरा में नहर की सफाई, जल संरक्षण का लिया संकल्प     |     दीवानगंज में बिगड़ा मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता; स्लॉट बुकिंग ठप, अब 9 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811