Let’s travel together.

अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए कर दी लूट की वारदात

0 71

– फाइनेंस कंपनी की महिला मैनेजर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

– लूट की वारदात का खुलासा

– सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला फील्ड ऑफिसर के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों में एक युवक उस महिला का बेटा है, जिसने फील्ड ऑफिसर को किस्त की राशि दी थी। पुलिस इन आरोपियों तक 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पहुंची।

सीसीटीवी की मदद ली, तब मिली सफलता-

बदरवास टीआई रवि चौहान ने बताया कि दोनों युवक अपने मुंह पर तोलियां बांधे हुए थे, इसलिए गीता इन दोनों को सही से नहीं पहचान पाई, हालांकि उसने कुछ दूर तक इनका पीछा जरूर किया। बाद में दोनो मौके से फरार हो गए। इसके बाद बदरवास थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदरवास नगर में लगे 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली है। इसके अलावा वारदात में इस्तमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है।

प्रेमिकाओं की जरूरत पूरी करने की वारदात-

टीआई रवि चौहान ने बताया कि बदरवास निवासी गीता पत्नी मनोज किरार एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करती है। शुक्रवार को जब वह ग्राम बारई में ममता कुशवाह के यहां पर लोन की किस्त लेने गई थी। किस्त लेकर जब गीता लौट रही थी ममता के बेटे राज कुशवाह ने उसे देख लिया और अपने दोस्त छोटू उर्फ अरूण कुशवाह को बुलाकर बाइक से उसका पीछा करते हुए घर से 3 किमी दूर गीता की मारपीट कर 32 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपनी-अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह लूट की घटना की।

क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर दिया वारदात को अंजाम

दोनों आरोपी कोई हिस्ट्रीशीटर बदमाश तो है नहीं, लेकिन उन्होंने क्राइम पेट्रोल नाटक देखकर इस घटना को पूरा करने की साजिश बना ली थी। चूंकि खुद के खर्चे व प्रेमिकाओं के खर्च वह घर से मिलने वाले पैसे से पूरा नहीं कर पाते थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि घटना के कुछ घंटे बाद ही वह पकड़ में आ जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811