Let’s travel together.

लोडिंग पिकअप बोलेरे की टक्कर से पति-पत्नी घायल

0 211

हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल, विदिशा हॉस्पिटल किया रेफर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

हाल ही में लव मेरिज कर अपने सुखमय जीवन की कामना को लेकर काम की तलाश में विदिशा से भोपाल जा रहे एक नव दम्पत्ति को लोडिंग पिकअप बोलेरे ने रोड क्रस करते समय जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए दोनों पति पत्नी को 108 एम्बूलेंस से विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे विदिशा निवासी अमन द्विवेदी उम्र लगभग 21 वर्ष अपनी पत्नी अंजली यादव के साथ जॉब की तलाश में स्कूटी से भोपाल के लिए रवाना हुए, लेकिन सांची के पास रोड क्रास करते समय उनकी स्कूटी को पीछे से आ रही लोडिंग पिकअप वाहन बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन द्विवेदी के सिर में गंभीर चोट आई है, तथा उसका एक पैर भी फैक्चर हो गया है। वहीं अंजली यादव के भी पैर एवं सीने में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सांची लोकेशन पर पहुंचे 108 के ईएमटी डॉ. ऐश्वर्या और पायलट दिनेश कलावत ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी हॉस्पिटल सीएचसी सांची पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर किया गया है। अंजली यादव रायसेन के वार्ड नं. 2 की रहने वाली है, हाल ही में उसने विदिशा निवासी अमन द्विवेदी से लवमेरिज की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811