Let’s travel together.

भोपाल ट्रांसफर होने पर सुनील सोन्हिया को दी संगीतमय बिदाई

0 98

अमलनेर (जलगांव)।  सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा अमलनेर में कार्यरत प्रबंधक सुनील सोन्हिया का भोपाल ट्रांसफर होने पर स्थानीय संगीत कलाकारों, ग्राहकों एवम बैंक स्टाफ ने गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित कर संगीतमयी बिदाई दी।

साने गुरुजी पुस्तकालय के सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में खानदेश के सुप्रसिद्ध गायक शरद सोनवाने, संजय अहिरे, बैंक स्टाफ दया कृष्ण सनवाल ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों को प्रस्तुत किया वहीं सुनील सोन्हिया ने भी चंद गीत गाकर सभी का आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है कि श्री सोन्हिया ने केवल 6माह ही अमलनेर शाखा में कार्य किया इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री कवड़े ने कहा कि श्री सोन्हिया सहज सरल मृदुभाषी होने के कारण ग्राहकों में बहुत लोकप्रिय हो गए थे ।

शहर के गणमान्य नागरिक भाऊ साहेब देशमुख ने कहा कि श्री सोन्हिया ने बैंक में ही नहीं अमलनेर में संगीत सरिता बहा दी 6 माह में तीन चार संगीत कार्यक्रम जैसे आर डी बर्मन नाईट, लता नाईट आयोजित कर संगीत कलाकारों को गीत गाने के अवसर प्रदान किए अनुरोध स्थानांतरण पर अपने घर भोपाल वापस जा रहे हैं हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने में बैंक स्टाफ एवम साने गुरुजी पुस्तकालय के अध्यक्ष दिलीप सोनवाने, दया कृष्ण सनवाल, की अहम भूमिका रही इस अवसर पर सुनील पाटील, किशोर धनगर, अशोक शर्मा,ज्ञानेश्वर निकम, उमेश पाटिल , आदि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811