Let’s travel together.

नरसिंहपुर जिले में जंगली भैंसे ने किया हमला एक महिला और दो ग्रामीणों को किया घायल

58

नरसिंहपुर। जिले के ग्राम करपगांव में एक महिला को घायल करने के बाद जंगली भैंसा ने मड़ेसुर में दो ग्रामीणों को घायल कर दिया । भैंसे ने एक बकरी को मार डाला। भैंसा की दहशत से गांव में हड़कंप की स्थिति है । वन विभाग की टीम गांव में तैनात है। भैंसा को पकड़ने के लिए कान्हा से विशेषज्ञों की टीम बुलवाई जा रही है । विभाग को आशंका है कि यह भैंसा या तो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से या फिर छिंदवाड़ा के जंगल से आया है ।

बताया जाता है कि जंगल से भटकते हुए जंगली भैंसा पहले करपगांव क्षेत्र में आया जहां पर एक महिला सुरलाबाई को उसने घायल कर द‍िया । इसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

बुधवार की सुबह गांव के खेतोंं की तरफ ग्रामीणों ने जंगली भैंसा को देखा था । जब खेतों में कार्य करने वाले ग्रामीणों को जंगली भैंसा मारने दौड़ा तो वे जान बचाने के लिए भागे।

बताया जाता है कि जंगली भैंसा के हमले से मड़ेसुर निवासी शिवप्रसाद वंशकार घायल हुआ और उसकी बकरी की मौत हो गई। शरद पिता सोहन ठाकुर भी घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से करेली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

करेली वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश मालवीय ने बताया कि हमारे वन परिक्षेत्र में जंगली भैंसा नहीं है। मड़ेसुर गांव से वन क्षेत्र की दूरी भी करीब 20 किमी है । जिले के वन परिक्षेत्र से ही नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिले का वनक्षेत्र लगा है। आशंका है कि उक्त जंगली भैंसा भटकते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अथवा छिंदवाड़ा जिले के जंगल से यहां पहुंच गया होगा। मड़ेसुर गांव की दूरी भी वन परिक्षेत्र से अधिक है ।

टीम कर रही गांव में निगरानी

वन विभाग की टीमों द्वारा गांव में निगरानी करते हुए जंगली भैंसा पर नजर रखी जा रही है । जिला वन मंडल अधिकारी ने बताया कि कान्हा टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ चिकित्सक, सहायक व स्क्वायड हेड रेंजर की टीम आ रही हैं। गांव में वन विभाग औैर पुलिस की टीम भी लगी हुई है ।

इनका कहना है

कान्हा टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू करने टीम रवाना हो गई है । जंगली भैंसा छिंदवाड़ा मटकुली के जंगल तरफ से आया होगा क्योंकि उसने सबसे पहले करपगांव में एक महिला को घायल किया था। हमारी टीम गांव में निगरानी कर रही है।

पीडी ग्रेबियाल, जिला वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811