Let’s travel together.

आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले दोषी को चार साल की सजा

61

ग्वालियर। अपर सत्र न्यायालय ने आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले दोषी धमेंद्र गुर्जर को चार साल की सजा सुनाई है और एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने दोषी को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है।

शारीरिक परीक्षा के दौरान उसके अंगूठे का निशान व फोटो मिस मैच हुआ

अपर लोक अभियोजक मंजुला त्रिपाठी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी 2016 को धर्मेंद्र गुर्जर निवासी विजयपुरा जिला मुरैना ने आरक्षक भर्ती परीक्षा दी थी। उसके बाद शारीरिक परीक्षा के दौरान उसके अंगूठे का निशान व फोटो मिस मैच हो गया।

दस्‍तावेजों की जांच में हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

उसके दस्तावेज की जांच की गई और पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद धर्मेंद्र गुर्जर के खिलाफ कंपू थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने ट्रायल पूरी होने के बाद दोषी को चार साल की सजा सुनाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811