Let’s travel together.

चंदेरी में कार्रवाई करने पहुंचे बिजलीकर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट गाड़ी के कांच फोड़े

115

अशोकनगर। जिले के चंदेरी विकासखंड के हिरावल गांव में अवैध रूप से चल रही विद्युत मोटरो को जब्‍त करने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने लाठी एवं पत्थर से हमला बोल दिया। ग्रामीणों के इस हमले में तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी के कांच भी फूट गए हैं। बिजली विभाग की टीम के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायर कर ग्रामीणों को खदेड़ा और अधिकारियों को बचाया। इस मामले की शिकायत चंदेरी थाना में की गई है, जहां शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के जेई नरेंद्र ठाकरे, एई आसिफ इकबाल एवं लाइनमैन हिरावल गांव में गए थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां खेतों में अवैध रूप से मोटर चलाई जा रही हैं। टीम के द्वारा पांच मोटरों को भी इस दौरान जब्‍त किया गया। जब यह टीम वापस लौटने लगी तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। सबसे पहले लाइनमैन के साथ मारपीट की। इसके बाद टीम के अन्य लोगों के साथ भी गाली गलौज के साथ ही डंडों से हमला किया गया है। जिस गाड़ी में टीम कार्रवाई करने गई थी, उसके कांच भी पत्थर मारकर तोड़ दिए हैं।

पीड़ित कर्मचारियों का कहना है,कि अगर सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायर करके उन्हें नहीं बचाया होता तो स्थिति कुछ और गंभीर हो सकती थी। इस दौरान जो मोटर बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जब्त की थी, ग्रामीण उनको भी छुड़ा ले गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और अधिकारियों को थाने लेकर आई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811