महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना की। इस ट्रेन से उनकी पार्टी शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता अयोध्या जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार शाम हवाई मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शिदे ने पिछले रविवार को ही घोषणा की थी कि वह नौ अप्रैल को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
उनके अयोध्या पहुंचने से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच जाएंगे। अपनी पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेन से रवाना करने शिंदे ठाणे स्टेशन पहुंचे। कार्यकर्ताओं से भरी विशेष ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी, जहां शिंदे का स्वागत किया गया।
शिंदे के साथ उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिदे एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे। शिंदे रविवार सुबह हेलीकाप्टर से लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहां वह रामलला के दर्शन करेंगे और निर्माणाधीन राममंदिर को भी देखेंगे। शाम को सरयू आरती भी करेंगे। रविवार रात वह लखनऊ होते हुए मुंबई वापस आ जाएंगे। शिंदे इससे पहले पिछले वर्ष जून में अयोध्या गए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.