Let’s travel together.

श्री बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा में तीसरे दिवस श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भी पहुंचे

0 265

 

लाखों की तादाद में कथा सुनने के लिए पहुंचे भक्त, महाराज श्री के भजनों पर पांडाल में जमकर झूमे श्रद्धालु

सी एल गौर

विदिशा में चल रही परम पूज्य श्री वाघेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा में धना धन लाखों भक्तों की भीड़ कथा श्रवण करने के लिए पहुंच रही है इसी क्रम में रविवार को तीसरे दिवस श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भी पहुंचे और श्री वाघेश्वर धाम सरकार से भेंट की मंच पर ही उनका महाराज श्री ने स्वागत किया वहीं ठाकुर जी महाराज ने भी श्री वाघेश्वर धाम सरकार का स्वागत किया इस प्रकार से विदिशा की श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन कोई ना कोई महान संत का आगमन हो रहा है जिससे श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर संत समागम कीवी धूम मची हुई है अनेक संत महात्मा भी रोजाना महाराज श्री की कथा को श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं रविवार को तीसरे दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज द्वारा भागवत कथा के विभिन्न प्रश्नों पर विस्तार से बताया गया वही संतो के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि संत बाय है जिसका कभी अंत ना हो संत ही भक्तों को हाथ पकड़कर आगे लाते हैं और भगवान से मिलने का रास्ता भी बताते हैं भागवत कथा के दौरान ही भगवान शिव की महिमा पर आधार प्रसंग भी सुनाएं और भोलेनाथ के मधुर भजन भी महाराज श्री द्वारा मंच के माध्यम से प्रस्तुत किए जिन्हें शंकर कथा स्थल पर मौजूद लाखों श्रद्धालु खुशी के मारे झूमने के लिए विवश हो गए बीच-बीच में महाराज श्री ने अनेक मधुर भजन सुनाए जिन्हें सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

भागवत कथा मंच से कृष्ण भूमि को भी मुक्त कराए जाने के लिए देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया एलान

विदिशा में आयोजित हो रही श्री बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा में रविवार को श्रीमद् भागवत कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भी पहुंचे और उन्होंने भी कथा में मौजूद श्रद्धालुओं को आशीष वचन देते हुए यह आह्वान किया कि जिस प्रकार से अयोध्या में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है उसी तर्ज पर हमने भी है प्रण किया है कि कृष्ण भूमि को भी मुक्त कराया जाए, इसके लिए हम आंदोलन चलाएंगे उन्होंने कथा में मौजूद सभी श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया। कुछ देर मंच पर रुकने के बाद श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को दिल्ली रवाना होना था इसलिए वह कथा स्थल से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। जनार्दन विदिशा में आयोजित हो रही श्रीमद् गवत कथा दूर-दूर तक चर्चित हो रही है विदिशा की पावन भूमि पर प्रतिदिन कोई ना कोई संतों क आगमन भी हो रहा है जैन के दर्शन करने का सौभाग्य लाखों श्रद्धालुओं को मिल रहा है।

आज सोमवार को लगेगा श्री बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर श्री बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार आज सोमवार को 9:00 से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु जब दरबार का लाभ उठाने एवं महाराज श्री के दर्शन लाभ लेने के लिए मौजूद रहेंगे। दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है, क्षेत्र में बेमौसम बारिश होने के कारण रविवार को महाराज श्री का दिव्य दरबार नहीं लग पाया था, इसके बाद अब एक दिवसीय दरबार का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है इस अवसर पर पूज्य महाराज जी श्री बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की कृपा से भक्तों को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811