Let’s travel together.

यहाँ घोड़े पर सवार होकर आए थे हनुमान जी

0 187

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

“संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलवीरा” श्रीराम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि जिस पर हो जाये उसके सभी संकट टल जाते हैं उन्हें संकट मोचन भी कहते हैं ऐंसे ही संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान जी विराजे हैं थाना धरसीवा के हनुमान मंदिर में जिनका अपना एक रोचक इत्तिहास है.

करीब तीन दशक से इस मंदिर में पूजन भक्ति कर रहे पंडित ओमकार शर्मा व दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि अंग्रेजो के जमाने मे पुलिस वालों के घोड़े पर विराजित होकर हनुमानजी 4 किलो मीटर दूर से यहां आये थे.किसी कार्य से तत्कालीन थाना प्रभारी व हवलदार सत्यनारायण मिश्रा ओर सोनू तिवारी देवरी गए हुए थे कोल्हान नाले के पास घोड़ा अचानक रुक गया आगे ही न बढ़े और एक झाड़ के पास घोड़ा रुका उतरकर देखा तो वहां हनुमानजी की प्रतिमा थी तब घोड़े पर उस प्रतिमा को लेकर धरसीवा थाना आये और थाने के सामने छोटीं से मढिया बनवाकर हनुमानजी को विराजित किया हनुमानजी की प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ती गई और आसपास के लोगो की आस्था का केंद्र यह स्थाब बन गया।

 

 

दानदाताओं ने यहां बाद में मन्दिर निर्माण कराया.प्रतिवर्ष यहां हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा होता है भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है इस साल भी हनुमान जयंती पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है…..हनुमान जयंती धरसीवा सहित ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में भी धूमधाम से मनाई जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811