Let’s travel together.

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में मुख्य मंत्री ने आनलाइन डाली राशि

0 176

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

मप्र भर के एक लाख पीएम आवास योजना अंतर्गत बेघर हितग्राहियों को घर का सपना पूरा करने तथा जो घर तैयार हो चुके हैं उन हितग्राहियों को घर प्रवेश आनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया उसमें सांची नगर के हितग्राही भी शामिल रहे इसी कार्यक्रम को आयोजित करने नप कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए ।
जानकारी के अनुसार आज प्रदेश भर में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम नगर परिषद सांची में कार्यक्रम में शामिल होने व्यवस्था जुटाई गई थी इसमें बड़ी संख्या में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों सहित नागरिक शामिल हुए इस योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में एप के माध्यम से किश्तों की राशि खाते में डाली गई तथा जो आवास तैयार हो चुके हैं उन्हें वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से ग्रह प्रवेश कराया गया ।

इसमें सांची नगर परिषद अंतर्गत आने वाले 46 हितग्राहियों के खातों में दूसरी किस्त की राशि की जमा कराई गई । दूसरी किस्त के रूप में 46 हितग्राहियों को 46 लाख रुपए की राशि जमा हुई तथा 3 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 3 लाख रुपए जमा हुए तथा आवास योजना अंतर्गत तैयार हुये दो आवास हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश कराया गया जिससे आवास हीनों काआवास का सपना पूरा हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से नप सीएमओ आरडी शर्मा उपयंत्री अचल शिवहरे संपत्ति अधिकारी रघुनंदन प्रसाद शर्मा सहायक संपत्ति अधिकारी राजीव श्रीवास्तव पूर्व सरपंच भुजवल सिंह ठाकुर भाजपा युवा नेता पप्पू रेवाराम शंकर सिंह राणा कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोनिका पटेल को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी)  का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया     |     सृजन सामुदायिक पुलिस योजनांतर्गत हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ     |     बढ़ती महंगाई और लागत के कारण घाटे में सांझा चूल्हा कार्यक्रम     |     8400 रू में कैसे संचालित होंगी राशन दुकानें     |     राजगढ पुलिस की अवैध शराब विक्रय  पर बडी कार्यवाही 20 पेटी बीयर आरोपी के घर से की जप्त     |     रतनपुर और मेढकी गांव में बिजली विभाग द्वारा मोटर पंप की कि कुर्की से क्षेत्र मचा हड़कम     |     संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा एवं पांच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ से पहले निकली गई भव्य कलश यात्रा     |     विदिशा की विरासत समूह का ऐतिहासिक हेरिटेज वॉक,एरण में गूंजा प्राचीन वैभव     |     सलामतपुर चौराहे दो दो बाइक आमने सामने भिड़ी, चार घायल     |     बेगमगंज में 26 जनवरी के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811