Let’s travel together.

नर्सिंग छात्रों को मिलेगी राहत, एम्स साल में दो बार करेगा नर्सिंग स्टाफ की भर्ती

100

एम्स में अब साल में दो बार नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होगी। इस फैसले से जहां नर्सिंग छात्रों को राहत मिलेगी। वहीं, अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
देशभर के एम्स व संबंधित संस्थान में स्वीकृत संकाय और गैर-संकाय पदों को भरने की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें एम्स निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से नर्सिंग स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया साल में दो बार एनओआरसीईटी परीक्षा एम्स से आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी नए एम्स और आईएनआई को एम्स के साथ अपनी रिक्तियों और नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता को तुरंत साझा करने को कहा गया है। इसके अलावा बैठक में अधिकारियों ने मिशन मोड में रिक्तियों को भरने को कहा। बैठक में भर्ती व प्रमोशन के संबंध में जानकारी मांगी गई। साथ ही, बताया कि नर्सिंग रिक्तियों को अगस्त-सितंबर तक भरा जा सकता है।

उपकरण खरीद में मदद करेगा पीएसयू

एम्स में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में प्रोक्योरमेंट सपोर्ट एजेंसी (पीएसयू) मदद करेगी। एम्स निदेशक ने इनकी खरीद में हो रही देरी को देखते हुए सरकारी एजेंसी व पीएसयू की भागीदारी लेने का फैसला किया था। एम्स निदेशक के फैसले के बाद पीएसयू ने मदद करने का फैसला लिया है।

इस बारे में एम्स प्रवक्ता डॉ. रीमा दादा का कहना है कि पीएसयू एम्स दिल्ली को प्रोक्योरमेंट में मदद करने जा रही है। यह तेजी से प्रोसेसिंग बेस्ट स्पेसिफिकेशंस और बेस्ट प्राइस फिक्सेशन सुनिश्चित करेगी। बता दें कि उपकरण की खरीद में देरी से कई बार रोगी देखभाल प्रभावित होता है। मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इस फैसले के बाद इसमें तेजी होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811