Let’s travel together.

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एसीएमओ समेत चार लोग हुए संक्रमित

114

हरदोई जिले में एसीएमओ समेत चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।

कोरोनावायरस को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा दिन पर दिन संकट की ओर गहराता चला जा रहा है। हरदोई जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एसीएमओ समेत चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के आधार पर माधौगंज मोहल्ला के गोखले नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, सीएमओ ऑफिस में तैनात 61 वर्षीय डॉक्टर एसीएमओ, शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला व मल्लावां के कंदरैहया गांव निवासी 6 वर्षीय बालिका को आरटीपीसीआर की जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
– घर से मास्क लगाकर निकले।
– दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
– सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811