गौरेला पेंड्रा मरवाही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरपंच गजभानु के घर से सर्वेक्षण कार्य शुरू हुआ। इसके साथ ही पूरे जिले में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है।
सर्वेक्षण का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र की पूजा अर्चना के साथ किया गया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच गजभानु, अपर कलेक्टर बी सी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके खुटे, एसडीएम पेंड्रारोड पुष्पेंद्र शर्मा, जनपद सीईओ गौरेला डॉ संजय शर्मा सहित संबंधित विभागीय के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासीउपस्थित थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.