Let’s travel together.

श्रीगंगानगर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते 2 किलोमीटर के क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध 

48

श्रीगंगानगर । राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घड़साना में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते 2 किलोमीटर पट्टी क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कलेक्टर की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के मुताबिक शाम 7 से सुबह 6 बजे तक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से 2 किलोमीटर की पट्टी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आवागमन नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं स्थानीय किसानों को भी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद ही कृषि कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर की ओर से जारी यह प्रतिबंधात्मक आदेश 30 मई 2023 तक प्रभावी रहेगा। श्रीगंगानगर जिले से लगने वाले पाकिस्तान बोर्डर के करीब पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टॉवरों का नेटवर्क और उसके उपयोग के संबंध में भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टॉवरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के अंदर 3-4 किलोमीटर तक आ रहा है। इससे पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा संपर्क और उपयोग के संबंध में प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। न ही किसी व्यक्ति को इसके उपयोग करने की अनुमति होगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ विधि प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई होगी। यह आदेश 31 मार्च 2023 से लेकर 30 मई 2023 तक प्रभावशील रहेगा।
उल्लेखनीय है कि सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर इलाके में समय-समय पर मिलने वाले खुफिया इनपुट के आधार पर पहले भी प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं। इस तरह के प्रतिबंध केवल श्रीगंगानगर जिले में ही नहीं बल्कि बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर और जैसलमेर जिले में लगाए जाते रहते हैं। बाड़मेर में सीआईडी इंटेलिजेंस ने हाल ही में दो स्थानीय लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ब्लॉक कांग्रेस ने  आतंकबाद का पुतला जलाया,केंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि     |     पाकिस्तान का पुतला जलाकर गांव वालों पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए     |     गांव के चारों ओर नरवाई की आग से मचा हाहाकार, गांव तक पहुंची आग     |     राशन का लाभ सुनिश्चित करने के लिए पात्र हितग्राहियों को 30 अप्रैल तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य     |     छापेमारी के दौरान पुलिस को मिला भारी मात्रा मे अवैध रूप से रखा हुआ पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल     |     यातायात पुलिस ने रोड किनारे फल सब्जी का ठेला लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालो पर की कार्रवाही     |     अभाविप ने आतंकवाद का फूका पुतला     |     लोकेश कुमार मिश्रा सर्व सहमति से जिला पंचायत सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष बने     |     अवरिया में स्कूल से मंदिर तक क्रांकीट मार्ग निर्माण का हुआ भूमिपूजन     |     पत्रकार राजेश पयासी की चलती कार पर पथराव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811