Let’s travel together.

अब होगा 27 मरीज़ों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ने ली मरीज़ों की सुध

0 710

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

काफी दिनों से अपने मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के इंतजार में बैठे मरीज़ों की अब चिकित्सालय ने सुध ले ली है। अब इनका उपचार भोपाल में किया जाएगा। गत दिवस सांची जनपद के ग्राम अम्बाड़ी ग्राम पंचायत कार्यालय में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा कैंप लगाकर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 52 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच उपरांत चयनित किया गया था। उन चयनित मरीजों को 22 फरवरी मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की मरीजों को लेने बस आई। इसके बाद सभी मरीज़ों का बीपी एवं डायबिटीज की जांच की गई। जांच उपरांत कुछ लोगों के बीपी और डायबिटीज की शिकायत थी। उनको ऑपरेशन के लिए रिजेक्ट किया गया।व बाकी बचे हुए 27 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल ले जाया गया। बता दें कि ईन मरीज़ों के जाने आने और रहने खाने ऑपरेशन दवाओं का खर्च निशुल्क रहेगा।इस मौके पर युवा नेता संदीप मीणा, अरुण सेन, रघुवीर मीणा का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811