Let’s travel together.

6 मैच खेलकर ही खत्म हो गया इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर

75

टीम इंडिया का एक क्रिकेटर ऐसा है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर महज 6 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही खत्म हो गया है. ये खिलाड़ी एक समय पर टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र माना जाता था, लेकिन इस धुरंधर का क्रिकेट करियर बुरी तरह तबाह हो गया. इस क्रिकेटर को कभी टीम इंडिया का अगला अनिल कुंबले माना जाता था, लेकिन खुद ये खिलाड़ी भी नहीं जानता था कि उसका क्रिकेट करियर का अंत इतना दुखद तरीके से होगा.

6 मैच खेलकर ही खत्म हो गया इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर

भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले लेग स्पिनर राहुल शर्मा का नाम हर किसी को याद है. जब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में नया-नया आया था, तो उनके लंबे कद और घातक लेग स्पिन गेंदबाजी की वजह से उन्हें अगला अनिल कुंबले माना जाता था. राहुल शर्मा आईपीएल में डेक्कन चार्जेर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स इंडिया, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. राहुल शर्मा ने साल 2010 में डेक्कन चार्जेर्स हैदराबाद के लिए IPL डेब्यू किया था.

माना जाता था टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र

राहुल शर्मा IPL 2011 में उस दौरान चर्चा में आए जब उन्होंने 14 मैचों में 5.46 की इकोनमी रेट के साथ 16 विकेट लिए थे. राहुल शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस रहे थे. राहुल शर्मा ने अपने इसी प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बना ली. राहुल शर्मा ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. राहुल शर्मा को इसके बाद साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला था.

टीम इंडिया में फिर मौका नहीं मिल पाया

तब राहुल शर्मा के साथ आईपीएल 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलने वाले के साथी खिलाड़ी वेन पार्नेल ने कहा था कि वह नशा नहीं करते और गलत समय पर गलत स्थान पर समय बिता रहे थे. मुंबई पुलिस ने तब जुहू समुद्रतट के करीब स्थित ओकवुड प्रीमियर होटल में छापा मारकर दोनों खिलाड़ियों को पकड़ा था. राहुल शर्मा साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वेन पार्नेल के साथ एक रेव पार्टी में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुए थे. बता दें कि टेस्ट के दौरान दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इस कांड के बाद उन्होंने साल 2013 में फिर से एक बार आईपीएल में वापसी की थी, लेकिन टीम इंडिया में उन्हें खेलने का फिर से मौका नहीं मिल पाया था.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811