मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को रामनवमी पर पूरा नगर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारे के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही। सुबह से ही दीवानगंज के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था जो शाम तक चलता रहा इसी तरह ग्राम अंबाडी,सेमरा, बरजोरपुर, सरार , नरखेड़ा ,कायमपुर , निनोद ,जमुनिया, बालमपुर, देहरी, यदि गांव में भी सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भीड़ देखने को मिली ग्राम अंबाडी के चांदनी चौक पर 9 दिन से लगातार अखंड रामायण का पाठ भी चलता रहा गुरुवार को समाप्त हुआ
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861
Next Post