अतिथि विद्वान आमंत्रण 2022-23 की मेरिट सूची जारी,महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों में नाराजगी,फालेंन आउट को किया नजरंदाज
डॉ. अनिल जैन
भोपाल।सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित का मुद्दा सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है।अब उच्च शिक्षा विभाग ने 2022- 23 की आमंत्रण सूची जारी की गई है जिसमें पिछले दो वर्ष से बाहर अतिथि विद्वान मेरिट में नही आ पाए हैं।जारी मेरिट के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने का समय 29.3.2023 से 8.4.2023 है वहीं कार्यभार के बाद पोर्टल में इसकी जानकारी 10.4.2023 तक देनी है।
अतिथि विद्वानों के लिए कोई व्यवस्थित नीति ना बन पाना समझ से परे
वहीं अतिथि विद्वानों में काफ़ी रोष देखा जा रहा है,संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अतिथि विद्वान महासंघ/मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने सरकार के निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा की दो दशकों से ज्यादा समय से उच्च शिक्षा की रीढ़ रहे अतिथि विद्वानों के हित में कोई नीति ना बन पाना समझ से परे है। डॉ पांडेय ने कहा की दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती है और प्रदेश के मूल निवासी अतिथि विद्वानों को बाहर किया जाता है कहा का न्याय है ये।सरकार अतिथि विद्वानों को तत्काल नियमित कर वादा पूरा करे।
