राम नवमी पर राममय हुआ रायसेन, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पलक पांवड़े बिछाकर सनातन धर्म प्रेमियों ने किया एतिहासिक स्वागत
शोभा यात्रा में शामिल भगवान श्री राम, हनुमान जी, पंडित धीरेंद्र कृष्ण महाराज बागेश्वर धाम सरकार, पंडित प्रदीप मिश्राजी , छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी को देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ जुटी दर्शकों की भीड़
सी एल गौर रायसेन
चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष की श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर रायसेन नगर में भगवान श्री राम की भव्य विशाल शोभायात्रा शहर के प्राचीन प्रसिद्ध गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर परिसर से निकाली गई जिसमें हजारों की

संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, शोभायात्रा में भगवाधारी सनातन धर्म प्रेमी सिर पर भगवा पगड़ी, गले में भगवा गमछा, और भगवा पोशाक पहनकर अपने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए शान के साथ भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे । शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक डीजे ढोल ढमाके भगवान श्री राम की महिमा पर आधारित भजनों की मीठी तान भी शोभायात्रा में सुनाई दे रही थी, शोभायात्रा में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या की धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अवतार ले लिया हो उसी प्रकार से रायसेन नगर वासी भी भगवान श्री राम की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की तादाद में अपने घरों से निकलकर शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे शहर में राममय वातावरण और श्री राम के जयकारे हर तरफ गूंज रहे थे सनातन धर्म प्रेमियों के हाथों में भगवा ध्वज शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे थे भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के दर्शन लाभ लेने के लिए शहर की सड़कों के दोनों तरफ भक्तों की अपार भीड़ जमा रही जगह-जगह पुष्प वर्षा कर, कहीं जोरदार आतिशबाजी चलाकर भगवान राम की शोभा यात्रा का सनातनीयो ने ऐतिहासिक स्वागत किया।

श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर निकाली गई भगवान राम की शोभा यत्रा का स्वागत
गंज बाजार में पुष्प वर्षा के साथ सनातन धर्म प्रेमियों और नगर के व्यापारी वर्ग के लोगों द्वारा किया गया इसके पश्चात शोभायात्रा महामाया चौक के पास गांधी प्रतिमा के सामने पहुंची जहां श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में समिति के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात सांची मार्ग पर ही विश्वकर्मा समाज संघ की ओर से समाज के पदाधिकारियों ने भी शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आगे चलकर सांची मार्ग पर ही आशा मेडिकल के सामने चतुर्वेदी परिवार द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया, इसके साथ ही माता मंदिर चौराहा के पास बम बम भोले नाथ समिति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया । शोभा यात्रा पुरानी बस्ती के तीपट्टा बाजार, श्री राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली परिसर के सामने से होते हुए चोपड़ा मोहल्ला, भोपाल मार्ग, मंडी गेट, नया बस स्टैंड के सामने से होते हुए भोपाल सागर तिराहा होकर रामलीला गेट से होते हुए श्री रामलीला मैदान पहुंची जहां देर शाम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्प बरसा के साथ जोरदार स्वागत किया गया इसके पश्चात पूजा, महा आरती के साथ समापन किया गया, शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया।

शोभा यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया,,,,,,
श्री राम नवमी पर निकाली गई भगवान श्याम की शोभायात्रा में सजाई गई मर्यादा परसोत्तम भगवान श्री राम हनुमान जी महाराज, सुपर संग्राम कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज बागेश्वर धाम सरकार, शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज, एवं हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की सुंदर सजाई गई झांकी को देखने के लिए दर्शकों की अपार भीड़ शोभायात्रा के दौरान देखी गई, उनकी एक झलक पाने के लिए महिलाएं पुरुष बच्चे सड़कों के दोनों तरफ से लेकर घरों की छत पर भी झांकी की सुंदरता को देख रहे थे मानो झांकियों की सुंदरता ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सोभा यात्रा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय सहयोग,,,,,
भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान शुरू से लेकर शोभायात्रा के समापन अवसर तक जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सराहनीय वो किया गया शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी एलके खरे, तहसीलदार, एसडीओपी अनीता प्रभा शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सिंह सहित पुलिस कर्मियों का विशेष सहयोग रहा । श्री राम भव्य शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।