Let’s travel together.

खंबा है पर डीपी नहीं,हैंडपंप है पर प्लेटफार्म नहीं

0 245

कुंआ का पानी योग्य नहीं,फिर भी बदलाव नहीं

बिजली,पानी,सड़क के इंतजार में जमुनियाटोला के ग्रामीण

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले के पथरिया तहसील के अंतर्गत करीब 400 की जनसंख्या वाले जमुनिया टोला के ग्रामीण बिजली, पानी,सड़क का इंतजार कर रहे है जिसकी सुविधा यहां पूरी तरह उपलब्ध दिखाई नहीं देती है।


पथरिया से करीब छः किमी शाहपुर मार्ग की ओर जाने पर बायी ओर एक कच्चा रास्ता इस टोला तक पहुंचने के लिए है कुछ दूर जाने पर एक प्रायमरी स्कूल दिखाई देता है जिसके परिसर के पास लगा हुआ हैंडपंप, स्कूल के साथ ही ग्रामीणों के लिए भी पेयजल का माध्यम है परंतु इस हैंडपंप का प्लेटफार्म भी टूट चुका है जिससे छात्रों और ग्रामीणों को पानी का इस्तेमाल करते समय असुविधा भी होती है। स्कूल के छात्र हैंडपंप के टूटे प्लेटफार्म पर प्लेट लिए और धोते हुए दिखाई दिए।

जमुनिया टोला के कुंए के पानी का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जाता है क्योंकि बारिश का पानी और कचरा पहुंचने के कारण वह गंदा हो चुका है। बिजली के खंबे और तार तो यहां लगे हुए है पर घरों में उजाला नहीं है क्योंकि डी पी नहीं है ग्रामीणों को रात के जहरीले जीव जंतुओं के खतरे के साथ अंधेरे में समय बिताना पड़ता है।


ग्राम पंचायत जमुनिया के अंतर्गत आने वाले जमुनियामाल के दीवान,सूरज,पवन,रामकुवर,लक्ष्मण,संतोष,दीवान ने बताया कि टोला में लाइट नहीं है। खंबे है, तार है पर डीपी नहीं है रात का समय अंधेरे में बिताना पड़ता है जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है स्कूल के हैंडपंप से पानी भरते है कुएं का पानी गंदा है सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है यहां मजदूर वर्ग की संख्या अधिक है पिछड़ा क्षेत्र है विकास नहीं हुआ और सुनवाई भी नहीं होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811