Let’s travel together.

सीबेज के पानी मे डूबे 11 करोड़,नगर पालिका मण्डीदीप 1 साल बाद भी शुरू नही कर पाई सी सी सम्पवेल 

0 132

 

रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप               रायसेन

मण्डीदीप नगर पालिका ने अलग अलग वार्डो में पानी की समस्या से रहवासियों को निजात दिलाने के लिए करीब 11.20 करोड़ की लागत से 11 वार्डो में सी सी सम्पवेल का निर्माण कराया था लेकिन जनता के खून पसीने की यह कमाई सीवेज के पानी मे डूबी पड़ी हैं जन प्रतिनिधियों ने इन वाटर सम्पवेल पर अपने नाम की पट्टिका लगाकर भूमि पूजन और लोकार्पण कर भूल गए वही दूसरी और नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह सम्पवेल अभी तक शुरू ही नही हो पाए हैं न तो इन सम्पवेल से पाईप लाइन डाली गई न ही ट्यूबबेल खनन कराया गया और तो और इन सम्पवेल के आस पास वह रहा सीवेज का पूरा पानी अंदर भर गया हैं नागरिकों का कहना हैं कि यह जो पैसा नगर पालिका ने खर्च किया है इससे वार्ड वासियों को रत्ती भर लाभ नही हो रहा हैं पूरा पैसा सीवेज के पानी मे वह रहा हैं गर्मियों के शुरू होते ही वार्डो में पानी की समस्या विकराल हो जाती हैं लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए बनाए गए ये सम्पवेल जनता की गाड़ी कमाई को सीवेज के पानी मे वहाँ कर मजे कर रहे हैं और जनता त्राहिमाम् कर रही हैं । वही नगरपालिका के सहायकयंत्री का कहना है कि जल्द से जल्द इस सम्पवेल को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

इनका कहना है

आपके द्वारा मुझे वार्ड 26 सहित अन्य वार्डो में जो संबेल बनाए गए है उनमें सीवेज का पानी भरा है में इसे दिखवाता हू जल्द ही सभी समवेल संभल जल्द ही चालू कराए जाएंगे

राजकिशोर तिवारी सहायकयंत्री नगरपालिका मण्डीदीप

मंडीदीप नगर पालिका के द्वारा जो समवेल बनाया गया है उसमें सीवेज का पानी भरा हुआ है 78 लाख की लागत से इसका निर्माण हुआ है पर इसका लाभ किसी भी ग्रामीण को नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि जल्द से जल्द इसे शुरू कराया जाए जिससे जनता को राहत मिले

अशोक लौवंशी रहवासी वार्ड 26 मण्डीदीप नगरपालिका

मंडीदीप नगर पालिका द्वारा 26 वार्डो में जो बनाए गए हैं वह अभी तक शुरू नहीं हुए हैं जिसके कारण जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है वही नगर पालिका द्वारा करोड़ों खर्च करने के बाद भी जनता पानी के लिए परेशान दिखाई नजर आती है

मनीष मालवीय आम आदमी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811