Let’s travel together.

Ration Card पर फ्री राशन लेने वालों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

157

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप हर महीने सरकार से फ्री राशन लेते हैं तो बड़ा अपडेट आया है. सरकार ने प‍िछले द‍िनों प्रत्‍येक राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक कराने का आदेश द‍िया था. इसके ल‍िए 31 मार्च 2023 लास्‍ट डेट रखी गई थी. अब आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2023 तक कर द‍िया गया है. आप इस तारीख तक दोनों चीजों को आपस में ल‍िंक करके फ्री राशन का फायदा लंबे समय तक उठा सकते हैं.

अंत‍िम त‍िथ‍ि को आगे बढ़ाने का नोटीफिकेशन जारी

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करने की त‍िथ‍ि को आगे बढ़ाने का नोटीफिकेशन भी जारी कर द‍िया है. केंद्र सरकार की तरफ से आधार से राशन कार्ड लिंक करने की अंति‍म त‍िथ‍ि 30 जून कर दी गई है. आपको बता दें सरकार का मानना है क‍ि राशन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक कराने के बाद यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को उनके हिस्से का खाद्यान मिल रहा है या नहीं.

दूसरा बार अंत‍िम त‍िथ‍ि को आगे बढ़ाया गया

31 मार्च 2023 से पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने के ल‍िए 31 दिसंबर 2022 तक का समय द‍िया गया था. यह दूसरा मौका है जब अंत‍िम त‍िथ‍ि को आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार ने जब से राशन कार्ड को वन नेशन-वन राशन का ऐलान किया है, तब से राशन कार्ड को आधार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

भ्रष्टाचार पर भी लगेगी लगाम

इसके आधार से लिंक होने के बाद भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाया जा सकेगा. सरकार की इस पहल से प्रवासियों को बड़ा फायदा होगा. ऐसे लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अस्थायी कार्यस्थल पर राशन से वंचित हैं. इन दोनों के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का फायदा ले सकेगी.
आधार को आप राशन कार्ड से ऑनलाइन भी लिंक करा सकते हैं.

कैसे जोड़े आधार-राशन कार्ड

अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं.
एक्टिव कार्ड के साथ आधार लिंक का चयन करें.
अपना राशन कार्ड नंबर और उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरें.
जारी रखें/सबमिट करें बटन का चयन करें.
अब आपको अपने मोबाइल फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा.
आधार राशन लिंक पेज पर ओटीपी दर्ज करें, और इसके लिए आपका अनुरोध अब सबमिट किया गया है.
एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको इसकी सूचना देने वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811