Let’s travel together.

कपिल शर्मा ने बताया अपनी क्रिएटिविटी का राज

100

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज्विगाटो को लेकर चर्चा में बने हुए है। उन्होंने किस किस को प्यार करूं और फिरंगी के बाद फिल्म ज्विगाटो में अभिनय किया है। बतौर एक्टर भी लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया है। हालांकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ज्विगाटो सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। एक्टर कॉमेडियन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी क्रिएटिविटी को लेकर बात की है।

परिवार को लेकर कपिल ने की बात

हाल ही में कपिल ने करीना कपूर के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और करियर को लेकर बात की । एक्ट्रेस ने शो के दौरान पूछा कि बच्चे जब छोटे होते हैं, तो वह अपने पेरेंट्स से तरह-तरह के सवाल किया करते हैं, तो आप उन्हें किस तरह से संभालते हैं। जिसपर कपिल ने जवाब दिया कि उनकी बेटी जो भी सवाल करती है, उससे उनका क्रिएटीविटी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

उन्होंने इस संबंध में एक किस्सा साझा किया। कपिल ने बताया कि कई बार बेटी के सवालों पर वह अटक जाते हैं। एक बार उनकी बेटी अनायरा ने फिल्म सिटी में आए एक तेंदुए को लेकर पूछा था, तो कपिल ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने उसे कुछ भी कहानी बनाकर सुना दिया था। उन्होंने कहा कि मैं गिन्नी से बात कर रहा था और उसे मैंने बताया कि फिल्म सिटी में एक तेंदुआ आया है। अनायरा ने इस बात को सुन लिया। वह तभी पूछने लगी कि उसके बाद क्या हुआ? वो कहां है? वो कहां गया?उसने क्या किया?

बेटी अनायरा को सुनाई तेंदुए की झूठी कहानी

कॉमेडियन ने बताया कि मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में उस जानवर को देखा नहीं है सामने से, मैंने सिर्फ उसके बारे में सुना है, तो मैं उसे क्या बताता। इसलिए मैंने एक झूठी कहानी बनाई और उसे सुना दिया, जिसके कारण मेरा क्रिएटीविटी का स्तर अपने आप ही बढ़ गया। एक्टर ने आगे कहा कि कैसे वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बैलेंस करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करते हैं कि बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताया जा सके।

बच्चों के साथ समय बिताने की करते हैं पूरी कोशिश

कपिल ने कहा कि कभी कभी मेरे शाम के समय शूट्स होते हैं, तो मुझे उन्हें देखने तक का मौका भी नहीं मिलता है। क्योंकि जिस समय तक मैं घर वापस आता हूं, तब तक वह दोनों ही सो जाते हैं। हालांकि मैं पूरी कोशिश करता हूं कि मैनेज हो जाए और मैं दोनों बच्चों से स्कूल जाने से पहले मिल लूं। उन्होंने कहा कि भले ही मैं सुबह के पांच बचे सोने जाता हूं, लेकिन मैं उनसे जरूर मिलता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने अंदर इस एहसास को नहीं रखना चाहता कि पैसे कमाने के चक्कर में उनसे मिला नहीं और अच्छे से समय नहीं बिताया। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं एक बेटी है अनायरा और एक बेटा है त्रिशान।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811