Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल बैठक सम्पन्न

0 119

भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल ,सुल्तानपुर,बाड़ी,बरेली नगर,बरेली ग्रामीण,उदयपुरा ,देवरी मंडलों की बैठक संपन्न

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल उदयपुरा की बैठक ग्रीन पार्क गार्डन में आयोजित की गई जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजगोपाल लोया  ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को दूसरी पार्टियों ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हे, भारतीय जनता पार्टी के शासन में आज चारों ओर विकास की बयार है,
आज हमारी सरकार ने हर गरीब,वायक्ति का विकास जाति धर्म वर्ग से ऊपर उठकर काम किया है तो फिर हम लोग क्यों किसी तरह का परहेज करते हैं, हमे मुखधारा से जुड़ कर अपने समाज में जागृति लाने का काम करना होगा और भारतीय जनता पार्टी की नीति पद्धति को भाजपा,की विचार धारा को अल्प संख्यक समाज में पहुंचाना होगा जिससे कि समाज मे फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके।


अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब सरकार ने हर गरीब,वंचित की चिंता मानवीयता के आधार पर की है तो हमे भी अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए, और मुख्य धारा के साथ जुड़कर काम करना चाहिए ,,
जब सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की चिंता की है हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी सरकार का एहम हिस्सा बने, आज यदि हम पिछड़े हुए हैं तो इसकी एहम वजह कांग्रेस की सरकार है,क्योंकि वह हमारी समाज को हमेशा भय का भूत दिखाती रही, लेकिन आज में आपसे कहना चाहूंगा की अनेकों प्रदेशों और ,देश में मोदी जी की सरकार है आप अपने अंतर्मन में झांके कया आपको हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से वाकई दूरी बनाना चाहिए या सहभागी बनना चाहिए, आज मोदी जी ने हमारी समाज में हर क्षेत्र की उन्नति के विषय में चिंता की हे मोदी जी ही वो व्यक्ति हे जिन्होंने कहा की में हर मुसलमान बच्चे के हाथ में कंप्यूटर और क़ुरान देखना चाहता हूं,याने उन्हें जब हमारी इतनी चिंता है तो क्यों हम भी सहभागी न बने हमे पीछे नहीं रहना चाहिए।


सिद्दीकी ने बताया कि अभी पार्टी द्वारा जो बूथों के सशक्तिकरण का कार्यक्रम चल रहा है और जो हमारा लक्ष्य है कि पिछले चुनाव में हमें 41% वोट मिले थे उसी हिसाब से हमें आगामी समय में इस वोट प्रतिशत को 51% पर पहुंचाना है
मैं सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि इस जिम्मेदारी को भलीभांति रुप से समझे और अपने अपने मंडलों में अपने अपने क्षेत्रों में इस जिम्मेदारी को अच्छी तरीके से निभाए ,
निश्चित ही हम 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज में जाएंगे और इसके रिजल्ट भी आगामी समय में हमें देखने को मिलेंगे। में विश्वास दिलाता हूं हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास में यकीन करती हे।

बाली मंडल में बैठक के दौरान अपने विचार रखते हुए मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव जी ने कहा कि अपने कर्म वचन और विचार से हमें आमजन में सौहार्द की मिसाल पेश करनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी ने जो सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के काम किए हैं वह वाकई में बेमिसाल हैं आज आमजन में एक नई रोशनी की उम्मीद जागी है बाड़ी मंडल में नगर परिषद
के उपाध्यक्ष सुरेश पाल जी मंडल के अध्यक्ष मुमताज भाई, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी इस्माइल भाई ने किया।कार्यक्रम में आभार प्रकट कलीम मिर्जा साहब ने किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तनवीर कुरेशी जी पत्रकार संजय बड़कुल जी कलीम खान साहब मोहम्मद आबिद खान मंसूरी अरशद खान, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष शब्बीर भाई, बरेली में इकबाल खान ,आसिफ अली,,अरमान खान, देवरी में आबिद भाई,जिला मीडिया प्रभारी शब्बीर अहमद,जिला कार्यालय मंत्री इमरान अहमद,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सभी मंडलों में (उपस्थित)शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811