Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल सोमवार 21 फरवरी 2022

0 206

मेष राशि- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से असहज भी हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

सिंह राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, लेक‍िन खर्च भी अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में कुछ वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। किसी धार्मिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में शान्ति‍ के लिए भी प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

मकर राशि- मन शान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आ सकती हैं। किसी से पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811