हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
महाकाल भक्तों के साथ लूट फिर धर्मशाला में घुसकर जेवरात चोरी की घटना से उज्जैन में बाहर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा ओर पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लग रहा था। इस घटना की गंभीरता को समझते हुए
उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला और अधिनस्थ स्टाफ ने 48 घंटे के अंदर श्रद्धालुओं के साथ लूट कारित करने वाले तीन इंदौरी बदमाशों को घेराबंदी कर उज्जैन के धरम बडला इलाके से पकड़ लिया।ये लुटेरे इंदौर के खजराना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं व इनमें से एक आरिफ नामक आरोपी पूर्व में उज्जैन में रहता था।एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच,साइबरसेल व महाकाल थाना पुलिस की अलग
-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू की, पुलिस को सूचना मिली कि लूट में सम्मिलित जिस कार की पुलिस को तलाश है वह कार आज सुबह बड़नगर रोड़ स्थित धर्म बडला पर खड़ी है। इस सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस ने घेराबंदी की इस पर आरोपी भागने लगे अंततः सभी आरोपियों को पकड़ा इस दौरान आरोपियों को चोट भी लगी,जिन्हें जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया।मामले में आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर और ₹18000 नकदी बरामद हुए हैं अन्य माल बरामदगी के लिए पुलिस कोर्ट से आरोपियों का रिमांड मांगेगी,
इंदौर गेट स्थित होटल कलश में रविवार सुबह दिल्ली तथा सीहोर के यात्रियों के साथ अलग-अलग कमरों में बदमाशों ने लूट की घटना की थी,जिसमें नकली पिस्टल तथा चाकू का इस्तेमाल किया गया था,इस मामले में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना मैं कौन-कौन सहयोगी रहा।