नई दिल्ली । 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस नोट को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद खुलासा किया है। वित्त मंत्री ने सोमवार को संसद को बताया कि ऑटोमेटेड टेलर मशीन यानी एटीएम में 2000 रुपये के नोट भरने या न भरने को लेकर बैंकों को कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है। लेंडर्स ये खुद तय करते हैं कि उन्हें कैश वेंडिंग मशीनों कितने रुपये के नोट लोड करने हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2017 के अंत तक और 2022 मार्च के अंत तक 500 रुपये और 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का कुल मूल्य 9.512 लाख करोड़ रुपये और 27.057 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि एटीएम में 2000 रुपये के नोट ना भरने के लिए बैंकों को कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है। बैंक पिछले उपयोग कंज्यूर की जरुरत सीजनल ट्रेंड आदि के आधार पर एटीएम में अमाउंट और कौन से नोटों की ज्यादा आवश्यकता है का असेसमेंट करते हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ने कहा 31 मार्च 2023 तक केंद्र सरकार के लोन/लायबिलिटीज का कुल अमाउंट लगभग 155.8 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 57.3 प्रतिशत) अनुमानित है। इसमें से अनुमानित बाहरी लोन मौजूदा एक्सचेंज रेट पर 7.03 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 2.6 प्रतिशत) है। वित्तमंत्री ने कहा कि बाहरी ऋण का हिस्सा केंद्र सरकार के कुल लोन/लायबिलिटीज का लगभग 4.5 प्रतिशत और जीडीपी का 3 फीसदी से कम है। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने सरकार के परामर्श से हाल ही में एक्सचेंज रेट की अस्थिरता और ग्लोबल स्पिलओवर को कम करने के लिए फोरेक्स फंडिंग के सोर्स में विविधता लाने और विस्तार करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.