Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बेमौसम बरसात,कटी फसलों को भारी नुकसान

0 115

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज मैं अचानक मौसम के बदले मिजाज के बाद कई इलाकों मेें हुई बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी फसलों में नमी आने से अब किसानों को फसलों को तैयार करने में दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। तेज धूप निकलने के बाद ही फसलों की थ्रेसिंग हो पाएंगी। शनिवार को देर रात रुक-रुक कर हल्की बारिश होने के साथ रविवार दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। लेकिन खेतों में जाने के बाद किसानों ने कटी हुई फसलों में नमी देखी तो वापस लौट आए। अब फसल के सूखने के बाद ही थ्रेसिंग की जाएगी। जबकि मौसम विभाग ने 20 मार्च तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है


दीवानगंज के आसपास गांव जैसे अंबाडी, दीवानगंज, बरजोरपुर ,सेमरा, पिपरिया, नरखेड़ा , सरार , जमुनिया , निनोद, करैया, मुस्काबाद ,गीतगढ़, प्रेमपुरा यदि गांव में फसल करीब-करीब तैयार हो चुकी है। कुछ किसानों की फसलें कटी हुई खेत में पड़ी हुई है ज्यादातर किसानों की फसलें तैयार हो चुकी है , जबकि गेहूं की कटाई की अभी शुरूआत हुई है। कुछ जगहों पर खेतों में कट कर पड़ी गेहूं की फसल को जरूर नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में नमी आने से गेहूं के दाने का रंग बदलने से इसकी क्वालिटी पर फर्क पड़ेगा। जब रविवार सुबह खेतों पर देखा गया तो कई किसानों की फसलें पूरी तरह हवा में ऑडी हो चुकी थी कई किसानों की फसल पक चुकी है तो कई किसानों की फसलें पकने को तैयार है ज्यादातर हरी फसलें को नुकसान हुआ है देर रात तक हुई तेज बारिश से खेतों में कटी पड़ी मसूर,चने, गेहूं आदि की फसलें भीग गई। दीवानगंज के आसपास के गांव में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह आडी हो चुकी है दीवानगंज क्षेत्र में ज्यादातर फसलें गेहूं की है कई किसानों के चने की फसलें भी आडी हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811