Let’s travel together.

सिद्धार्थ और कियारा की कैसी है शादीशुदा जिंदगी, मुस्कुराते हुए कियारा ने दिया ये जवाब

102

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी से 7 फरवरी, 2023 को सात फेरे लिए. सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को फैंस वैसे भी बहुत पसंद करते हैं और उनकी शादी के बाद से सभी का ध्यान कियारा और सिद्धार्थ की तरफ है. सिद्धार्थ और कियारा को शादी के बाद भी अब कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है और दोनों एक साथ बहुत अच्छे भी लगते हैं. कियारा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट एंटर करने तक में एक्ट्रेस ने पैपराजी से इंटरैक्ट किया. इस बीच सिद्धार्थ की पत्नी से पैपराजी ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा पूछ लिया कि वो शर्म से लाल हो गईं और फिर…

कैसी है सिद्धार्थ और कियारा की शादीशुदा जिंदगी?

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीवी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की. एक्ट्रेस जैसे ही गाड़ी से उतरीं, सभी उनकी फोटोज खींचने लगे और कई लोगों ने उनसे सिद्धार्थ की खैरियत के बारे में पूछा जिसे एक्ट्रेस ने नजरंदाज कर दिया. फिर एक्ट्रेस से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल किया गया.

शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस, मुस्कुराते हुए दिया ये जवाब

कियारा आडवाणी एयरपोर्ट के अंदर जाने ही वाली थीं जब पैपराजी में से किसी ने उनसे पूछा कि सिद्धार्थ और उनकी शादीशुदा लाइफ कैसी जा रही है. इस सवाल को सुनकर कियारा का चेहरा देखने लायक था, एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गई थीं! पहले तो उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया लेकिन जब सबने उनसे दोबारा इस बारे में पूछा तो शरमाते हुए एक्ट्रेस धीरे से बोलीं- सब सही है! इतना कहकर कियारा ने कुछ फोटोज के लिए पोज किया और फिर अंदर चली गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811