Let’s travel together.

बारला की पुलिया में गिरा बाइक सवार युवक:गाड़ी के नीचे सिर दबने से घटनास्थल पर ही मौत

0 107

शिवलाल यादव 
रायसेन।रायसेन में एक बाइक सवार युवक पुलिया से नीचे गिर गया उसके सिर पर बाइक गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों द्वारा 100 डायल को सूचना दी। स्थानीय निवासी और 100 डायल के पायलट और स्टाफ द्वारा बाइक सवार को पुलिया से ऊपर लाकर अस्पताल पहुंचाया ।जहां उसके शव कापोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली थाने के टीआई मनोज सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बारला की पुलिया में बीती रात कोड़ी निवासी जाहिर खान पुत्र अज्जू मियां उम्र 32 वर्षीय बाइक सहित लगभग 10 फीट नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी बाइक उसके सिर पर गिर गई ।जिससे उसकी दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बारला निवासी कुछ लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति पुलिया से नीचे पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना उन्होंने 100 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हंड्रेड डायल के स्टाफ संजय श्रीवास्तव पायलट कपिल सक्सेना द्वारा सूचना देने वाले लोगों की मदद से ही पहले बाइक को हटाया। उसके बाद नीचे दबे जाहिर खान को पुलिया से ऊपर लेकर आए और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में मृतक जाहिर खान के पिता अज्जू खान मौके पर पहुंच गए थे। उनका रो-रो कर बुरा हाल था ।लोग उन्हें दिलासा दे रहे थे वहीं मृतक जाहिर खान के तीन बच्चे हैं पिता अज्जू खान की मुरम कोपरा की खदान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811