Let’s travel together.

महिलाओं ने रस्साकशी मैच में दिखाया दम,फुटबाल में भी दिखाए खेल के जौहर

0 82

 

शिवलाल यादव
रायसेन।भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 10 मार्च से 20 मार्च तक ,,दस का दम ,, कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल परिसर स्टेडियम रायसेन में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन द्वारा महिला फुटबॉल मैच एवं रस्साकशी महिला मैच के आयोजन हुए ।जिसमें महिला खिलाड़ियों ने रस्साकशी और फुटबाल मैच में दिखाया दम।

इनमें नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते , महिला खिलाड़ियों को आशीष वचन देकर प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी के द्वारा सभी महिला खिलाड़ियों का जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से फूलों के गुलदशते देकर स्वागत किया गया। गर्ल्स स्कूल के पीटीआई ओमकार सिंह राठौर ,जिला फुटबॉल प्रशिक्षक वीएस बुंदेला, एवं प्रियंक शिंदे , दिनेश दिवाकर ताइक्वांडो

प्रशिक्षक,ने ऑफिशियल कार्य करते हुए उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में , फुटबॉल में 4 टीमो ने भाग लिया। जिसमें जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र रायसेन की महिला टीम विजेता , स्वामी विवेकानंद कॉलेज की टीम उपविजेता रही इसी प्रकार रस्साकशी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन की टीम विजेता बनीं।पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन की टीम उपविजेता रही।सभी खिलाड़ियों को नपाध्यक्ष सविता जमुना सेन और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811