रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन ज़िले की उभरती हुई हाँकी खेल प्रतिभा कुमारी सोनिया कुमरे राशि रुपये 50,000 की खेल वृत्ति से मा. मुख्यमंत्री जी के कमलों से सम्मानित
रायसेन के मंडीदीप की निवासी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की रजत पदक विजेता , जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता , खेलो इंडिया राष्ट्रीय हाँकी लीग की स्वर्ण पदक विजेता , सम्भावित भारतीय

जूनियर हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता एवं नीदरलैंड व बेल्जियम के एक्सपोज़र टूर इस वर्ष करने वाली कुमारी सोनिया कुमरे को कल भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर मैं अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए राशि रुपया 50, 000/- की खेल वृत्ति से प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मा. खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में सोनिया के वर्तमान कोच परमजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया के प्रथम कोच श्री प्रहलाद राठौर ,जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष श्री रिज़वान अली,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी उपस्थित थे ।